Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जहां मैं खड़ा हूं वहां आप भी हो सकते हैं खड़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
indore,   stand there, Chief Minister Dr. Yadav
इन्दौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय का सदुपयोग करें। अपनी योग्यता साबित करें और उन्नति करें। मैं भी सरकारी स्कूल से पढ़कर निकला हूं, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर समान रूप से सभी स्कूलों में पाते हैं। जहां मैं खड़ा हूं वहां आप भी खड़े हो सकते हैं। यही लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार भी प्राप्त करें। बागे बढ़े, उन्नति करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात पार्क रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय पहुंचे। यहां वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मध्यान्ह भोजन अन्तर्गत आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को स्कूली बैग, पानी बॉटल आदि भी वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक शासकीय स्कूल में विज्ञान के प्रति कल्पनाशीलता के आधार पर जो हो सकता है, वह इस स्कूल में देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शैक्षणिक सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। कई जन्मों के पुण्य के बाद मानव शरीर मिलता है। जीवन में ज्यादा से ज्यादा सीखें और ज्ञान अर्जित करें। परमात्मा ने प्रकृति के माध्यम से कई सारे रहस्यों को हमारे बीच विद्यमान किया है। ज्ञान के बलबूते पर इन रहस्यों से सीख सकते हैं और वर्तमान में इसका सदुपयोग करके अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यालय में विशेष भोज कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। बच्चों को मध्यान्ह भोजन के तहत आलू, छोले, पूरी, खीर, लड्डू आदि परोसा गया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, गौरव रणदीवे, स्थानीय पार्षद नन्दकिशोर पहाड़िया, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कौतूहल शाला का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किये गये कौतूहल शाला (एस्ट्रोलॉजी लैब) का अवलोकन किया और बच्चों से सवाल-जवाब किये। उन्होंने इस कौतूहल शाला की सराहना की और बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्राचार्य पूजा सक्सेना ने बताया कि यह कौतूहल शाला वैज्ञानिक चेतना को समर्पित है। यहां भौतिक, वैज्ञानिक, भौगोलिक आदि सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बनाये गये हैं, जो इनके नियमों और सिद्धांतों को परिभाषित करते हैं। ये मॉडल विज्ञान के नियमों और सिद्धांतों को सीखने और समझने में आसान बनाते हैं। यहां मॉडल के माध्यम से गुरूत्वाकर्षण, न्यूटन के नियम, अंतरिक्ष आदि को आसानी से समझा जा सकता है।


सफाईमित्रों ने वेस्ट से बनें मुख्यमंत्री जी के छायाचित्र का पोट्रेट भेंट किया
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सफाईमित्रों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को वेस्ट मटेरियल से बनाये गये मुख्यमंत्री जी के छायाचित्र का पोट्रेट भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेस्ट से बने अपने सुंदर तस्वीर को देखकर सफाईकर्मियों की प्रशंसा की और उनहें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी ने इस पोट्रेट पर हस्ताक्षर कर इसे विद्यालय में ही लगाने को कहा।


राधा स्वामी डेरे पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी डेरे में पहुँच कर बाबा गुरिन्दर सिंह जी ढिल्लो और हुजुर जसदीप सिंह जी गिल के दर्शन किए और सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की ओर से उनका अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि बाबाजी, व्यास पंजाब से सत्संग हेतु इन्दौर पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे संत मत से गहरे रूप से प्रभावित हैं और प्रदेश सरकार सन्तों के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रही है।

 

MadhyaBharat 26 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.