Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली चुनाव प्रचार के बीच राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना
new delhi, Rahul Gandhi ,offered prayers

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर जाकर दर्शन किया और देश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन करने के उपरांत राहुल गांधी ने निकटवर्ती बस्ती में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में निजीकरण और संविदा नियुक्ति की नीति ने कई लोगों को बेरोजगार कर दिया है और हजारों लोगों को उचित वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान राहुल गांधी ने उनके साथ बातचीत में कहा कि निजीकरण और संविदा नियुक्तियां वंचितों के अधिकार छीनने के हथियार हैं। इसे नियंत्रित कर लोगों को उनके अधिकार दिलाना हमारा लक्ष्य है।

 
दरअसल, दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी राजनीतिक दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस कड़ी में आज राहुल गांधी कांग्रेस के नई दिल्ली के उम्मीदवार संदीप दीक्षित, अनिल चौधरी (पटपड़गंज) और अरीबा खान (ओखला) के लिए प्रचार करेंगे। आज महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने दलित बहुल इलाके की महिलाओं से बातचीत की।

संदीप दीक्षित के प्रचार अभियान में राहुल गांधी का इस तरह से शामिल होना जमीन के लोगों से जुड़ने के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी इससे पहले भी पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित के समर्थन में पदयात्रा कर चुके हैं। आज वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करना और यहां की महिलाओं के साथ उनकी बातचीत को दलित समुदाय के अधिकारों और चुनौतियों के बारे में जागरुकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
 
पिछले महीने बेलगावी (कर्नाटक) में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक और इस महीने वहां हुई रैली में भी बाबा साहेब आंबेडकर और दलितों के मुद्दे को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया था। बाबा साहेब की जन्म स्थली महू में भी कल कांग्रेस ने एक रैली की थी, जिसमें बाबा साहेब आंबेडकर और दलितोत्थान के मुद्दों को धार देने का पुरजोर प्रयास किया।
MadhyaBharat 28 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.