Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के ईसाई धर्मांतरित व्यक्ति के शव काे 20 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया गया दफन
jagdalpur,  Christian convert, Chhattisgarh
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के ग्राम छिंदवाड़ा में ईसाई धर्मांतरित सुभाष बघेल की मौत के बाद गांव के आदिवासियाें ने गांव के शमशान में मसीही समाज के अनुसार कफन-दफन करने का विरोध करने पर मामला पहले हाई कोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। अब सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बाद मेडिकल काॅलेज डिमरापाल अस्पताल के मर्च्युरी में रखे सुभाष बघेल के शव को 20 दिन बाद गांव से 30 किलोमीटर दूर करकापाल के मसीही कब्रिस्तान में साेमवार देर रात काे दफन कर दिया गया।

मसीही समाज के पास्टर विजय कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए देर रात गांव से दूर करकापाल के मसीही कब्रिस्तान में शव का कफन-दफन कर दिया गया है। मसीही समाज के पास्टर सीआर बघेल ने बताया कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। इसमें 2 जजों ने अपना निर्णय दिया है, पहले हाई कोर्ट 
के जज सतीश शर्मा की ओर से आये निर्णस से हम असंतुष्ट थे, क्योंकि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु जिस गांव में होती है, उसके शव को ससम्मान उनके ही निवासरत गांव में दफनाना चाहिए था। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दूसरे स्थान पर शव दफन करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट से मिला है। उन्हाेंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दूसरे जज नागरत्ना मैडम के जजमेंट का स्वागत है, उन्होंने संविधान के तहत अपना निर्णय दिया है।

उल्लेखनीय है कि बीती 7 जनवरी को ईसाई धर्मांतरित सुभाष बघेल की मौत ग्राम छिंदवाड़ा में हुई थी। पास्टर की इच्छा अनुसार घर वाले गांव में ही उनका कफन-दफन की प्रक्रिया पूरी करने लगे। जब परिवार के लोग गांव के श्मशान में शव दफन करने की प्रक्रिया पूरी करने लगे तो गांव के आदिवासियाें ने विरोध जताया, जिसके बाद परिवार वालों ने अपनी निजी जमीन पर पिता का दफन करने की इच्छा जताई। इस बात का भी आदिवासियाें ने विरोध किया। जिसके बाद परिजनाें ने शव को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से गांव नहीं लाया।

मृतक सुभाष बघेल की अपने गांव में ही अंतिम संस्कार की इच्छा के चलते मृतक के पुत्र रमेश बघेल ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई। उसके बाद हाई कोर्ट में मामला पहुंचा, जहां छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार को लेकर जवाब पेश किया गया। जब हाई कोर्ट से परिवार को संतोषजनक निर्णय नहीं मिला तो, मृतक सुभाष बघेल का पुत्र रमेश बघेल सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद गांव से 30 किलोमीटर दूर करकापाल में ईसाइयों के लिए तय किए गए स्थान पर पास्टर को दफनाने का आदेश सोमवार को सुनाया। जिसके बाद सोमवार को ही देर रात काे मृतक सुभाष बघेल का कफन दफन करकापाल के मसीही कब्रिस्तान में कर दिया गया।
MadhyaBharat 28 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.