Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मतदान से पहले ही भाजपा के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित
raipur, Two BJP councillors ,elected unopposed

रायपुर । छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में भाजपा ने मतदान से पहले ही दो महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मंगलवार 28 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन था और इस दिन दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर और काेरबा जिला के नगर पालिका परिषद कटघोरा में भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ किसी ने भी परचा नहीं भरा ।

नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गीता को जीत की बधाई दी है। भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने आज एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है। हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नहीं मिला।
काेरबा जिला के कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड 13 में भी भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल ने बिना किसी प्रतिद्वंदी के नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने इस वार्ड के लिए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हर्षिता पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी थी, जिन्होंने शिवमति पटेल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर कांग्रेस ने भी अपना नामांकन नहीं भरा, जिससे शिवमति पटेल ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली।

 

MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.