Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु यूपी-एमपी सीमा पर राेके गए
bhopal,Devotees   Maha Kumbh, UP-MP border
भाेपाल । प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रयागराज में भीड़ और न बढ़े, इसलिए यूपी बॉर्डर से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को रीवा जिले के चाकघाट के पास रोक दिया गया है। वहीं सतना जिले के रामपुर बाघेलान-बेला बाइपास पर पुलिस और रीवा प्रशासन की टीम तैनात है और वहां भी कुंभ में जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण रीवा के चाकघाट में हजारों श्रद्धालुओं के वाहन रुके हुए हैं।
 
रीवा के चाकघाट पर जिला पुलिस बल तैनात है। इनमें दो डीएसपी और पुलिस के 50 जवान व्यवस्था में लगाए गए हैं। गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए चोरहटा, रायपुर, मनगवां सहित चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही है। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही अतिरिक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों के मुताबिक प्रयागराज जाने वाली की गाड़ियों को एक लेन में खड़ा किया गया है, जबकि इस रूट से जाने वाली अन्य गाड़ियों को दूसरी लेन से निकाला जा रहा है। बुधवार को तकरीबन चार घंटे वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली, हालांकि प्रयागराज प्रशासन द्वारा सिग्नल मिलने के बाद धीरे-धीरे वाहनों को रवाना किया जा रहा है। मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात श्रद्धालुओं को रोकने के लिए लाइन बसेरा तथा उनके भोजन की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। लगातार नेशनल हाईवे 27 पर बढ़ती हुई वाहनों की तादाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही चाकघाट में श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था कर रखी थी। शाही स्नान के एक दिन पहले से जहां वाहनों को रोककर तकरीबन 30 से 40 मिनट के अंतराल में कुंभ के लिए रवाना किया जा रहा था।
 
एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया, अभी सिर्फ रीवा तरफ जाने वाला ट्रैफिक क्लीयर है। रीवा साइड के वाहन निकल रहे हैं। प्रयागराज साइड जाने वाले वाहन रोके गए हैं। मप्र की तरफ करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों का जाम लगा है। यूपी के एरिया में कितना लंबा जाम है ये पता नहीं। प्रशासन का दावा है कि चाकघाट में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ दवाओं की व्यवस्था की गई है। तीन एंबुलेंस खड़ी कराकर सीएचसी त्योंथर और चाकघाट में मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रियों के रुकने के लिए चाकघाट मंडी, हाईवे ट्रीट और बस स्टैण्ड में तीन होल्डिंग स्पेस बनाए गए हैं। यहां पर्याप्त शेड, सर्दी के हिसाब से बिस्तर, रजाई, गद्दों की व्यवस्था की गई है। ठंड से बचाने के लिए अलाव का इंतजाम भी किया गया है। चाकघाट नगर परिषद के अध्यक्ष विभव जायसवाल ने बताया कि श्रृद्धालुओं के लिए पहले से टेंट लगाए गए थे, जहां पानी, शौचालय और विश्राम की व्यवस्था थी। लेकिन, संगम पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिषद की ओर से हाईवे पर बड़ा टेंट लगवाया गया है। एक मैरिज गार्डन में भी लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। लोगों को भोजन पेयजल का इंतजाम कराया है। स्थानीय लोग श्रृद्धालुओं, वाहन चालकों के भोजन, पानी का प्रबंध कर रहे हैं। इस मुसीबत के समय में सब एक-दूसरे के साथ हैं।
 
श्रद्धालु बाेले- प्रशासन की काेई व्यवस्था नहीं
रीवा के श्रद्धालु रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया के यहां रोके गए श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोग भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं का कहना है कि सुबह 5 बजे से उन्हें यहां रोका गया है। प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। चाकघाट में फंसे पुणे के यात्री ने बताया, बॉर्डर सुबह 5 बजे से सील है। पुलिस ने सुबह कहा था कि दोपहर 12 बजे तक बॉर्डर खुल जाएगा। लेकिन अब वो कह रहे हैं, आज बॉर्डर नहीं खुलेगा। महिलाओं और बच्चों के लिए शौचालय और खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं, जिससे कुछ राहत है। जबकि प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है।
 


मुख्यमंत्री ने की संयम रखने की अपील
इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ आज मौनी अमावस्या के महापर्व पर तीर्थराज प्रयाग में देश-विदेश से पधारे करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं। स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए रीवा जिले अंतर्गत मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में भीड़ अधिक होने के कारण आज रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत सीमा पर हजारों श्रद्धालुओं के वाहन सीमा पर रुके हुए हैं। हमारे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो वहां सभी श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर ठहरने की समुचित व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर उपलब्ध कराया गया है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें एवं संयम बनाए रखें।

 
MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.