Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती का वार्षिक कैलेंडर शीघ्र करें जारी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
bhopal, Release , annual calendar

भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिकित्सा शिक्षकों के प्रमोशन के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये और भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों की कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उल्लेखित समस्याओं और आवश्यकताओं की प्राथमिकता से पूर्ति की जाये।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सेवा शर्तों और वित्तीय प्रावधानों पर गहन विमर्श किया। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, एमडी एमपीपीएचएससीएल मयंक अग्रवाल, संचालक प्रोजेक्ट एवं सीईओ आयुष्मान भारत डॉ. योगेश भरसट सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.