Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दमोह में पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत
damoh, Bike collided  , young man died

दमोह । दमोह जिले के नोहटा थानांतर्गत माला बम्होरी पोड़ी मार्ग पर गुरुवार तड़के भयंकर सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई और बाइक पेड़ पर ही चढ़ गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ पर बाइक चढ़ी देख पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की सिम के जरिए उसकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया। मृतक के माता-पिता हरियाणा के पानीपत में होने के कारण उन्हें तत्काल घटना स्थल पर बुलाया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 3 बजे की है। हटा थाना के लुहारी गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र शंकर रैकवार बाइक से आ रहा था। इस दाैरान बम्होरी के समीप गुंजा वाली मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसा इतना भीषण था कि अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर उसकी टहनियों में जा फंसी, जबकि चालक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। ूसूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक के मोबाइल की सिम का उपयोग किया और परिजनों से संपर्क किया। मृतक युवक के माता-पिता पानीपत में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी है और शव की पूर्ण पहचान के लिए उन्हें घटनास्थल पर बुलाया। बताया गया है मृतक भी दो दिन पहले दिल्ली से लौटा है। इस मार्ग पर वह किस काम से आया था, यह परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा।


 

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.