Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दिल्ली की 40 प्रतिशत आबादी पानी खरीद कर पीने को मजबूर : पुष्कर सिंह धामी
new delhi,  Delhi

नई दिल्ली । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिल्ली के मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। धामी ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी नहीं चाहती की दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। जहां पूरे देश में हर घर नल से जल अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

धामी ने आगे कहा कि आज भी यहां की 40 प्रतिशत आबादी पानी खरीद कर पीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की खराब सोच के चलते ही लोगों को आयुष्मान योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी 11 साल तक सत्ता में रहने के बाद यमुना की सफाई नहीं कर सकी वो अब फिर से सफाई के लिए पांच साल मांग रही है।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल और उनके पार्टी के लोगों को जवाब देना चाहिए कि आखिर जिस यमुना को उत्तराखंड से स्वच्छ एवं निर्मल भेजा जाता है, वो दिल्ली में इतनी दूषित कैसे हो जाती है कि उसका पानी सिंचाई के लायक नहीं बचता।

मुख्यमंत्री धामी ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल की सरकार ने क्लीनिक, दवा खरीद, स्ट्रीट लाइट, बस खरीद और स्कूल, शराब हर सेक्टर में घोटाला किया। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब भी जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है।

इस दौरान पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा, पूर्व निगम पार्षद सुनीता मिश्रा, गौरव परासर, महेश बिष्ट, वीरेंद्र गुंसाई, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला समेत कई लोग उपस्थित रहे।  
MadhyaBharat 31 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.