Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुनार नदी के पुल पर ट्रक रेलिंग तोड़कर लटका
damoh,  truck broke the railing,Sunar river

दमोह । दमोह में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां नरसिंहगढ़ के पास सुनार नदी के पुल पर ट्रक रेलिंग तोड़कर एक तरफ लटक गया। हादसे के बाद ट्रक के ड्रायवर और क्लीनर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक काे सुरक्षित निकाला।

 

जानकारी अनुसार टीकमगढ़ की ओर से सर्वेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक दमोह की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से दूसरा वाहन आया। टक्कर से बचने के लिए ट्रक चालक ने स्टीयरिंग घुमाई। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित हो कर पुल की रेलिंग से टकरा गया। ट्रक के पहिए रेलिंग तोड़ते हुए नदी की ओर एक तरफ लटक गए। ट्रक चालक और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई। ट्रक को निकालने के लिए दमोह से क्रेन बुलाई गई। बटियागढ़ पुलिस ने क्रेन मशीन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित निकाला। इसके बाद ट्रक को रवाना किया गया।

 
MadhyaBharat 31 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.