Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के गंगालूर इलाके में मुठभेड़ जारी
bijapur, Encounter continues , Gangaluur area

बीजापुर । छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में आज शनिवार को फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, यह संख्या और बढ़ सकती है।

 

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को नक्सल विराेधी अभियान पर रवाना किया गया था। जवान जब आज शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। आज सुबह 8:30 बजे से मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने करते हुए बताया कि, मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी पृथक से अवगत कराया जाएगा।

MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.