Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गाजियाबाद के भोपुरा तिराहे में रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग
 Ghaziabad, truck loaded , LPG cylinders

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के भोपुरा तिराहे पर आज तड़के भारत गैस के रसोई गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडरों के फटने से धमाके होने लगे। यह विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि पूरा इलाका दहल गया। इस दौरान आग ने आसपास के दो मकानों और तीन-चार वाहनों को चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य शमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि तड़के चार बजकर 35 मिनट पर साहिबाबाद फायर स्टेशन को सूचना मिली कि भोपुरा तिराहे पर रसोई गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई है। सिलेंडर फट रहे हैं। आग काफी ज्यादा फैल गई है। इस पर तत्काल दो गाड़ियां भेजी गईं । इसके बाद आसपास के स्टेशनों से आठ गाड़ियां और मंगाई गई और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान आसपास के दो मकान और तीन-चार वाहनों में भी आग लग गई । दमकल कर्मचारियों ने मकानों और वाहनों की आग को बुझा दिया गया है । फिलहाल कूलिंग की जा रही। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.