Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने बजट पर उठाए सवाल
new delhi,   Chidambaram raised questions , budget

नई दिल्ली । पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार के पास नए विचारों का अभाव है और वह एक सीमित दायरे में काम कर रही है। पुराने ढर्रे पर चलते रहने की वजह से अर्थव्यवस्था की विकास दर 6 से 6.5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगी। ऐसे में राष्ट्र विकसित कैसे बनेगा जिसके लिए 8 प्रतिशत विकास दर चाहिए।


कांग्रेस पार्टी की ओर से बजट पर प्रतिक्रिया के लिए आयोजित पत्रकार वार्ता में पी. चिदंबरम ने कहा कि वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री ने मुख्य आर्थिक सलाहकार की सलाह पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सरकार को रास्ते से हटने की सलाह दी थी लेकिन बजट में फिर कई योजनाएं जोड़ दी गई जिसमें कई सरकार के वश की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री तो 1991 और 2004 की तरह आर्थिक सुधार के लिए तैयार नहीं है।


उन्होंने कहा कि वित्तीय घाटे को 4.9 प्रतिशत से घटाकर 4.8 प्रतिशत करना कोई उपलब्धि नहीं है। इससे अर्थव्यवस्था को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। वर्तमान में अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है। लोग इसे महसूस कर रहे हैं। सरकार की योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने की क्षमता घट रही है। 2025-26 के पूंजीगत व्यय में 1.02 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है लेकिन सरकार के इस क्षमता को पूरा करने में संदेह है।


पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकार ने केवल मध्यम वर्ग के करदाताओं और बिहार के मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है। इन घोषणाओं का स्वागत 3.02 करोड़ करदाता और 7.65 करोड़ बिहार के मतदाता करेंगे बाकी भारत के लिए वित्त मंत्री के पास केवल सांत्वना भरे शब्द हैं।


चिदंबरम ने कहा कि 2024-25 वित्तीय प्रदर्शन राजस्व में 41,240 करोड़ की कमी और कुल खर्च में 1.4 लाख करोड़ रुपए की कटौती दिखाता है। इससे अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, पूर्वोत्तर विकास से जुड़े बजट में कटौती की गई है। कई योजनाओं पर बजट में काफी कटौती की गई है। इसमें पीएम अनुसूचित जाति अभ्योदय योजना प्रमुखता से शामिल है।


उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने अपनी कई योजनाओं पर विश्वास खो दिया है। इसमें पोषण योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, फसल बीमा योजना, यूरिया सब्सिडी, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना शामिल है। सबसे ज्यादा अन्याय देश के रेलवे के साथ किया गया है। इससे जुड़ा आवंटन बढ़ाने की बजाय असल में घटाया गया है। रोजगार संबंधी योजनाएं केवल दिखावा हैं।

MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.