Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली में 3-जी यानी- घोटाले घुसपैठियों और घपले की सरकारः अमित शाह
new delhi,3G in Delhi, Amit Shah

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में 3-जी की सरकार चल रही है। 3जी का मतलब है- घोटाले वाली सरकार, घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार और घपले करने वाली सरकार।

 

शाह ने शनिवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया है, बारिश में दिल्ली गंदे पानी के झील में परिवर्तित हो जाती है। दिल्ली में गटर के पानी से बीमारियां फैल रही हैं। दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का अपना घर बनाने वाले केजरीवाल बड़े भोले बनकर कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, सिक्योरिटी नहीं लेंगे। इन्होंने तो करोड़ों का बंगला भी बनाया और हजारों करोड़ का घोटाला भी किया।

 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था हम यमुना नदी को साफ करेंगे, छठ पूजा बहुत अच्छे से होगी और मैं यमुना में डुबकी लगाउंगा लेकिन आज तक न छठ पूजा के घाट अच्छे हुए और न ही यमुना का पानी साफ हुआ। केजरीवाल बस बहाने बना रहे हैं कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। शाह ने कहा कि केजरीवाल जी, जहर हरियाणा सरकार ने नहीं मिलाया, आपने प्रदूषण फैलाकर यमुना के पानी को जहरीला बना दिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार को 10 साल हो गए। अब समय आ गया है दिल्ली को इस आप-दा से मुक्त करने का, दिल्ली को शराब माफिया से मुक्त करने का, घोटालेबाजों की दुकानें बंद करने का, कट्टर बेईमानों को दिल्ली से हटाने का।

 
केंद्रीय बजट का उल्लेख कर शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने इस बजट में पूर्वांचल को निहाल कर दिया है। बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं दी हैं। साथ ही मध्यम वर्ग को 12 लाख रुपये तक की आय को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया है। गिग वर्कर ( जोमैटो, स्वीगी जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म के लिए काम करने वाले) को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करना है और आपको मुफ्त इलाज मिलेगा। जनसभा के बाद शाह ने करावल नगर और रोहताश नगर में भी जनसभाएं कीं और दिल्ली के लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की।
MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.