Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से बढ़ाया प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Players increased , Chief Minister Dr. Yadav

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी शनिवार को जनसंपर्क अधिकारी संदीप कपूर ने दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 81 कि.ग्रा. पुरूष वर्ग में वेटलिफ्टिंग में वल्लूरी अजय बाबू, एक्वेटिक खेल के हाई बोर्ड प्लेटफार्म डाइविंग इवेंट में पलक शर्मा और डुएथलॉन महिला कैटेगरी में आध्या सिंह को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्वेटिक खेल के 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड इवेंट में पलक शर्मा, 1500 मीटर फ्री स्टाइल मेन्स इवेंट में अद्वैत पागे, दाओशु इवेंट में रोहित जाधव और वुशु के क्विंगशु महिला इवेंट में भूरक्षा दुबे को रजत पदक प्राप्त करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारोत्तोलन के 45 कि.ग्रा. भार वर्ग में रानी नायक, एक्वेटिक के 400 मीटर इवेंट में अद्वैत पागे तथा वुशु के शानशू इवेंट में संयोगिता सिंह को कांस्य पदक प्राप्त करने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को सफलता के पथ पर निरंतर अग्रसर होने और नित नए कीर्तिमान रचने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण से मध्यप्रदेश को खेल जगत में नव शिखर पर प्रतिष्ठित करेंगे।

MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.