Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल के मोतीनगर में चलेगा प्रशासन बुलडोजर
bhopal,Administration   run bulldozer, Moti Nagar

भोपाल । राजधानी भोपाल के मोती नगर बस्ती में 400 मकान और 110 दुकानों को हटाए जाने की कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन, नगर निगम और रेलवे ने 4 फरवरी तक बस्ती को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद से बस्तीवासियों में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रहवासियों ने फिलहाल प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने की मांग की है, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां 500 से ज्यादा ऐसे बच्चे निवास करते हैं, जो बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। अगर कार्रवाई होती है तो छात्रों की पढ़ाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा।



शनिवार को भोपाल की मोतीनगर बस्ती में पहुंचे एडीएम प्रकाश नायक से कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने वार्षिक परीक्षा देने वाले बच्चों की लिस्ट सौंपी।
कांग्रेस नेता शुक्ला ने अनेक रहवासियों के साथ अपने विस्थापन की समस्या को लेकर एडीएम नायक से चर्चा की। उन्हाेंने बताया कि मोतीनगर बस्ती के कुल 550 बच्चों की वार्षिक परीक्षा है। वे तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच उन्हें बस्ती से बेदखल करना ठीक नहीं है। इन बच्चों और उनके पेरेंट्स को अभी परेशान न करें।
शुक्ला ने कहा, एक तरफ सरकार धार्मिक स्थलों से भी लाउडस्पीकर हटा रही है, क्योंकि बच्चों को उनकी पढ़ाई करने में परेशानी न हो। दूसरी तरह मोतीनगर के लगभग 550 बच्चों को परीक्षाओं से वंचित करने का प्रयास कर रही है। शुक्ला ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं तक इस बेदखली को रोका जाए और उन्हें पक्के मकान देकर विस्थापन किया जाए। जिससे यहां के बच्चे परीक्षा दे सकें। मोतीनगर में ही निवासरत वलीशा खान जो कि हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। वह भी 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही है। इन सबको परीक्षा देने का अधिकार है।

 
 
MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.