Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
गुजरात में हुए मप्र के बस हादसे पर मुख्‍यमंत्री यादव ने जताया दुख
shivpuri, Chief Minister Yadav ,expressed grief
शिवपुरी । गुजरात में हुए मप्र के बस हादसे में प्रदेश के श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। मुख्‍यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
 
मप्र के शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले कुछ श्रद्धालुओं की बस रविवार की सुबह 4:00 बजे गुजरात के डांग जिले के सापूतारा घाट पर खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हाे गई है। इसमें शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के 4 श्रद्धालु शामिल हैं। यह मृतक कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं। जबकि एक मृतक विदिशा से लेकर रहने वाला है जो बस का ड्राइवर है। इस बस में अधिकांशत: शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के इंदार थाना इलाके के रामगढ़ और बिजरौनी गांव के रहने वाले थे।
 
बस हादसे में जिन लाेगाें की माैत हुई है, उनमें भोलाराम कुशवाह निवासी रामगढ़ जिला शिवपुरी, गुड्डी राजेश यादव निवासी रामगढ़ जिला शिवपुरी, कमलेश वीरपाल यादव निवासी रामगढ़ जिला शिवपुरी, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव निवासी बिजरौनी जिला शामिल हैं। जबकि एक ड्राइवर रतन लाल जाटव निवासी सिरोंज जिला विदिशा के शामिल है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग 23 दिसंबर को रामेश्वर धाम की यात्रा पर गए थे। यात्रा से सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में 35 यात्री घायल हैं। इनमें से 16 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक यात्री को सूरत रेफर किया गया है।

घाट पर अनियंत्रित हो गई थी बस-
बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। यह बस सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर घाट पर यह अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
 
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बस हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक्‍स के माध्‍यम से कहा, "मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को द्वारका की ओर जा रही यात्री बस का नासिक-सूरत हाइवे पर गुजरात के सापुतारा घाट के पास खाई में गिरने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में विदिशा निवासी ड्राइवर और शिवपुरी के चार यात्रियों का असामयिक निधन एवं 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में हुए गंभीर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।"

मुख्‍यमंत्री ने कहा, "मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये के साथ समुचित इलाज की व्यवस्था एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
 
बस हादसे काे लेकर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शोक जताया है। इस हादसे की खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को फोन लगाया और उन्हें सभी मृतकों के परिवारजनों और घायलों की सहायता का आग्रह किया। सिंधिया ने अपने ट्वीट में बताया की वह लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हूं और उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर घायलों के शीघ्र उपचार की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.