Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भिलाई स्थित तालपुरी के परिजात काॅलाेनी में पुलिस का छापा
durg,Police raid , Parijata Colony
रायपुर / दुर्ग  । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालपुरी के परिजात काॅलाेनी में आज रविवार तडके करीब 4:30 बजे दुर्ग पुलिस द्वारा 150 से अधिक जवानों के साथ छापा मारा गया। परिजात ब्लॉक के कई घरों की तलाशी ली गई। इस दाैरान एक फ्लैट से प्रेमी जाेड़ा मिला। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 30 से 32 लोगों को पूछताछ के लिए भिलाई नगर थाना लाया गया है।
 

इस कार्यवाही को लीड कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि परिजात कालाेनी में जिल लाेगाे काे फ्लैट आबंटित हुए उसमें वे लाेग निवास नही कर रहे हैं, और किसी असमाजिक तत्व के लाेगाें काे किराए में दे दिया गया है। कालाेनी में असमाजिक तत्व के रह रहे कुछ लाेग शाम से ही कालाेनी के अंदर शराब गांजा व अन्य कई तरह का नशा करते दिखने लगते है। वे लाेग देर रात तक आपस में मारपीट गालीगलाैज करते करते हैं। इससे कालाेनी वासी काफी परेशान है। साेसायटी के लाेगाें द्वारा लगातार शिकायत के बाद दुर्ग एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर 6 टीमाें का गठन किया। इन टीमाें ने आज रविवार तड़के करीब 4:30 बजे परिजात कालाेनी में छापा मारा जहां सभी ब्लाॅकाें की एक-एक कर चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने परिजात के अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें 4 लड़कियां शामिल थीं। चारों लड़कियां अपने ब्वायफ्रेंड के साथ नशे जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गई। इसके साथ लड़कों के पास से हुक्का, गांजा, चाकू व चोरी की बाइक जब्त की गई। पुलिस जांच करने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस दौरान यहां रह रहे कोलनी के लोग पुलिस कार्रवाई से काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पिछले महीने भी यहां रेड की कार्रवाई की थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई होने यहां असमाजिक तत्व कम आते हैं। कालोनी में लड़ाई झगड़ा व नशे की गतिविधियां भी कम हुई हैं।

इस कार्रवाई में एएसपी अभिषेक झा, सीएसपी सत्य प्रकाश, सीएसपी हरीश पाटिल, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, थाना प्रभारियों में कपिल देव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और सुरक्षाबल मौजूद रहा।

 

 

 

MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.