Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल की मोतीनगर बस्ती मंगलवार से हटेगी
bhopal,   Motinagar colony , removed

भोपाल। भोपाल के सुभाषनगर ब्रिज की थर्ड लेन बनाने के लिए मोतीनगर बस्ती को हटाया जाएगा। मंगलवार, 4 फरवरी से बस्ती हटने लगेगी। इसके लिए बेरिकेडिंग भी कर दी गई है। इस बस्ती को हटाने का विरोध भी लोग कर रहे हैं। साेमवार को कई लोग एक युवती जिसकी शादी हाेने वाली है उसको लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास पहुंचे और मोहलत देने की मांग की।

 

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि, जिला प्रशासन की कार्रवाई के पहले मोतीनगर से कई मानवीय पहलू सामने आ रहे हैं। एक बेटी की शादी हाेनी है, क्या बेटी की शादी को आगे टाल दें? यदि प्रशासन मौजूद सैकड़ों परिवारों को मोहलत नहीं देता है तो उनके सामने आर्थिक संकट के अलावा नैतिक संकट भी खड़े हो रहे हैं। किसी के घर में बेटी के हाथ पीले होने हैं तो कहीं बेटे की शादी की तैयारी हो रही है। इस स्थिति में भी कार्रवाई होती है तो कई शादी भी टालनी होगी। रहवासियों ने कलेक्टर सिंह से मोतीनगर बस्ती को तोड़ने की तय समय सीमा को 2 माह और बढ़ाने का अनुरोध किया। कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि, मोतीनगर में लगभग 550 ऐसे बच्चे हैं, जिनकी बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में उन्हें बस्ती से हटाने पर यह सब परीक्षाओं से वंचित हो जाएंगे। इसीलिए बोर्ड की परीक्षाओं तक इस विस्थापन को रोका जाए।

 
MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.