Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में डुबकी लगाने के ​बाद लगाई परिक्रमा
prayagraj, Sangam, Prime Minister

महाकुंभनगर (प्रयागराज) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा-अर्चना की। पूरी बांह की भगवा टी-शर्ट व लोअर पहने और गले में नीला गमछा डाले प्रधानमंत्री मोदी त्रिवेणी में उतरे। गले में बड़ी रूद्राक्ष की माला डाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधक की मुद्रा में दिखे।

उन्होंने संगम स्नान के दौरान पवित्र जल में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। परिक्रमा लगाई और मंत्रों का जाप किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्टीमर में बैठकर संगम घाटों का अवलोकन किया। योगी ने उन्हें महाकुम्भ के सभी घाटों के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने घाट के किनारे खड़े श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

 

MadhyaBharat 5 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.