Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नीमच में जनपद पंचायत सीईओ का अपहरण
neemuch,District Panchayat CEO, kidnapped

नीमच । जिले के जावद जनपद पंचायत के सीईओ का गुरुवार सुबह अपहरण हाे गया। तहसीलदार और पांच पटवारियों ने मिलकर जनपद पंचायत सीईओ को किडनैप किया और काली स्कॉर्पियो में बैठाकर इंदौर की ओर ले जा रहे थे। अधिकारी के अपहरण की सूचना मिलने के बाद नीमच पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद नीमच पुलिस ने अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया। उज्जैन जिले के नागदा में अपराधियों को पकड़ लिया गया है। साथ ही जनपद पंचायत के सीईओ आकाश धारवे को बचा लिया गया है। पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नीमच में कुछ लोगों ने जावद जनपद पंचायत के सीईओ आकाश धारवे (32) का गुरुवार सुबह अपहरण कर लिया। इस मामले में बेटमा तहसीलदार जगदीश रंधावा, 5 पटवारी, एक महिला समेत 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह विवाद सीईओ की पूर्व की शादी संबंधी चर्चा से जुड़ा होने की बात बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, साल 2014 में उनकी शादी धार की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन नौकरी लगने के बाद रिश्ता नहीं हो सका। इसी युवती के परिजन बुधवार रात उनके आवास पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने तब स्थिति संभाल ली थी, लेकिन सुबह दोबारा कुछ लोग आए और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

नीमच एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि सीईओ धारवे के भाई ने गुरुवार सुबह फोन पर अपहरण की सूचना दी। तुरंत कार्रवाई करते हुए नागदा पुलिस के सहयोग से सीईओ को छुड़वा लिया गया। आरोपियों में तहसीलदार जगदीश सिंह, पटवारी प्रमोद दास, अजय सिंह, अजय उच्छावल, पिंकी सिंह के साथ 8 अज्ञात शामिल हैं। सीईओ धारवे के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें काले रंग की स्कार्पियो को रोकने के लिए पुलिस सड़क पर खड़ी दिख रही है। जैसे ही गाड़ी पास आती है, सिविल ड्रेस में खड़े पुलिसकर्मी गाड़ी को रोक लेते हैं।

MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.