Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यूजीसी के मसौदा नियमों के खिलाफ प्रदर्शन राहुल व अखिलेश हुए शामिल
new delhi, DMK student  , against UGC

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मसौदा नियमों के खिलाफ गुरुवार को द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) की छात्र शाखा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और डीएमके के सांसदों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इंडी गठबंधन के राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

 

इस माैके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन में इस बात पर एकराय है कि हर एक राज्य, हर इतिहास, हर भाषा और हर परंपरा का सम्मान किया जाना चाहिए। उनके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए, न कि अलग-अलग। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में पहले ही कहा गया है कि शिक्षा को राज्य सूची में वापस लाया जाएगा। मंच पर मौजूद अपने सभी दोस्तों से मैं कहना चाहता हूं कि आप जो कह रहे हैं, हम उसका पूरा समर्थन करते हैं।


प्रदर्शन के दाैरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीजी) के मसौदा नियमों के खिलाफ डीएमके की छात्र शाखा के प्रदर्शन का समाजवादी पार्टी (सपा) अपना समर्थन देती है। सपा इस लड़ाई में उनके साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जो नई शिक्षा नीति 2020 आई है, कहीं न कहीं उद्योगपतियों को यूनिवर्सिटी देने की साजिश चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से यूनिवर्सिटी में कुलपतियों की नियुक्तियां करके और उनकी ताकत बढ़ाकर राज्य सरकार को कमजोर बनाने का काम किया जा रहा है। वह इस नई शिक्षा नीति का विरोध करते हैं।

MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.