Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में पांच नक्सली गिरफ्तार
kanker, Five Naxalites ,arrested ,Chhattisgarh

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से पांच नक्सलियों को गुरुवार काे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि

पकड़े गए नक्सली कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम हेटारकसा के पास गत 15 दिसंबर 2024 को हुए आईईडी विस्फाेट की वारदात में शामिल थे। 


कांकेर जिला पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलसेला ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबल गुरुवार को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हेटारकसा, मर्राम, गोंदूल, आलपरस पहाड़ी जंगल की ओर सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इस दौरान हेटारकसा के जंगल से आईईडी विस्फाेट की वारदात में शामिल पांच नक्सलियाें बुधुराम कवाची, बिरेन्द्र उसेंडी, सुरेश कुमेटी, बालसिंग नवगो, दशरथ नवगो ,सभी निवासी ग्राम हेटारकसा थाना कोयलीबेड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का दावा है कि जिन पांच नक्सलियाें को गिरफ्तार किया गया है, यह सभी 15 दिसंबर 2024 को ग्राम हेटारकसा के पास हुए आईईडी विस्फाेट की वारदात में शामिल थे। इस दौरान एक बीएसएफ का जवान घायल हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा गया था।

 
MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.