Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नक्सली प्रवक्ता ने एक फरवरी को हुए तोडका मुठभेड़ काे बताया फर्जी
bijapur, Naxalite spokesperson , Todka encounter

बीजापुर । नक्सलियाें के दक्षिण सब जोनल ब्यूराे समता ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एक फरवरी को बीजापुर जिले के तोड़का में हुए मुठभेड़ को फर्जी बताया है। नक्सलियाें द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गंगालुर के तोड़का में हुए कथित नक्सली मुठभेड़ फर्जी है, उस दिन गांव में नक्सलियों का कोई भी हथियारबंद दस्ता माैजूद नही था। बल्कि गांव में जुटे हुए लोग पंडूम त्योहार मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इस संबंध में आज कहा कि नक्सली हमेशा ही मुठभेड़ को फर्जी बताते रहे ।उन्होंने कहा कि एक फरवरी को हुए मुठभेड़ में  16 लाख के इनामी एसीएस कैडर व मिलेशिया सदस्य के रूप में मारे गये आठों पुरुष नक्सलियाें की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के दाैरान यदि काेई भी बंदूक लेकर लड़ेगा ताे हमें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ेगी ।

 

नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक फरवरी को तोडका गांव वासी के साथ आस-पास के गांव वाले भी शाम को  त्यौहार में शामिल होने के लिए अपने-अपने रिश्तेदारों के यहां इक‌ट्ठा होने लगे थे। इसी दाैरान सीआरपीएफ, कोबरा , एसटीएफ, बस्तर फायर्टस व डीआरजी फोर्स ने तोड़का गांव को पूरी तरह से घेराबंदी कर गांव के आम ग्रामीणों के हाथ पीछे बांधकर ताबड़-तोड़  फायरिंग की है। इस फायरिंग में तोड़का गांव के ताती बंकर, ताती मगाल, ताती कमलू, ताती रानू, ताती सन्नू और कोरचिल गांव के पदाम बीजू, ताली लच्छू, नीलकंड कमलेश मारे गये और  24 आम लोग घायल हाे गए विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि  67 लाेगाें को अपनी हिरासत में रखकर बीजापुर थाने में ले जाकर खूब यातनाएं दी जा रही है । 

MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.