Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस के पास नेता नीति व नियत का अभाव : ओपी चौधरी
raigarh, Congress lacks leader,  OP Choudhary

रायगढ़ । ग्राम पंचायत सरिया में शनिवार काे प्रबुद्धजनों से संवाद एवं परिचर्चा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पंचायत से लेकर पालियामेंट तक भाजपा को समर्थन देने की बात कही। विधायक ओपी ने कहा कि आम जनता से मिले वोटो की ताकत सरकार को ठोस निर्णय लेने की ताकत प्रदान करती है। आपके एक एक वोट से विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी। भाजपा के लिए सरकार बनाना उद्देश्य नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाना है। आपके एक एक वोट से आज किसान समृद्ध शाली हो रहा है, आपके एक एक वोट से हम 70 लाख महतारियों को 12 हजार रुपये वार्षिकी सहायता दे पा रहे हैं। आपके एक एक वोट का यह कमाल है कि हम गरीबों का आवास बना पा रहे हैं। सत्ता पाकर आम जनता को भूलने वाली कांग्रेस सरकार हम पर यह आरोप लगाते है कि चुनाव में मुख्यमंत्री वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री को उतरना पड़ा, जबकि चुनाव लोकतंत्र का त्याेहार है और हम आपके पास एक साल के विकास का हिसाब देने आए हैं।

 

कांग्रेस के पास नेता नीति नियत का अभाव है, ऐसे लोग यदि चुन कर आते हैं तो आपके क्षेत्र का विकास बाधित होता है। पिछले बात आपके वोट ने भूपेश सरकार बनाई आप लोगो ने देखा किस तरह प्रदेश में माफियाराज हावी हो गया था। बालू माफिया शराब माफिया कोयला माफिया भर्ती माफियाओं ने सरकार के खजाने को मिलकर लूटते रहे जबकि भाजपा की विष्णु देव साय सरकार आपके वोट से हम किसानों को समृद्ध बना रहे कल ही हमने 25 लाख किसानों को बोनस का एक मुश्त 12 हजार करोड़ रुपये खातों में हस्तांतरित किए हैं। रायगढ़ विधान सभा में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा भी दिया है। सभी प्रबुद्धजनों का नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को पूर्ण रूप से समर्थन मिल रहा है।

 

 

MadhyaBharat 8 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.