Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाकुंभ से लौटते समय बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत
raigarh, Four people died , Maha Kumbh

रायगढ़ । प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले से नहा कर वापस घर लौट रहे बोलेरों सवार चार लोगों की मौत हो गई वहीं 6 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ने घायलों से बातचीत करके उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले सूरजपुर के अलावा केशापाली गांव के एक दर्जन से भी अधिक लोग प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में नहाने गए थे। जहां वे बोलेरो में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान जब वे बभनी के दरनखाड के पास पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बोलेरों को जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में मौके पर ही लक्ष्मीबाई 30 साल, अनिल प्रधान 37 साल, ठाकुर राम यादव 58 साल के अलावा रूकमणी 56 साल की मौत हो गई। वहीं घायलों में राजकुमार यादव 33 साल, दीलीप देवी 58 साल, अभिषेक यादव 06 साल, अहान 4 साल, योगीलाल 36 साल, हर्षित यादव ढाई साल के अलावा सुरेन्द्री देवी 32 साल शामिल है। रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सूचना म‍िलते ही घायलों को देखने पहुंचे और बेहतर उपचार की व्‍यवस्‍था करावाई। उन्‍होंने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए कहा क‍ि सभी घायलों का बेहतर उपचार की व्‍यवस्‍था की गई है। उन्‍होंने मृतकों के प्रत‍ि संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए पर‍िजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की ईश्‍वर से कामना की।

 

 

 

 

MadhyaBharat 9 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.