Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब सरकार ने प्रवासी भारतीयाें के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर
chandigarh, Punjab government, issued WhatsApp number

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने एन.आर.आई (प्रवासी भारतीय) की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9056009884 जारी  किया है, जिसके माध्यम से वे अपनी समस्याओं और शिकायतों की रिपोर्ट कर सकते हैं। एन.आर.आई की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए ये शिकायतें संबंधित विभागों के साथ-साथ पंजाब पुलिस के एन.आर.आई. विंग के ए.डी.जी.पी. को भेजी जाएंगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए nri.punjab.gov.in की वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं, जहां उन्हें एन.आर.आई. पुलिस विंग, एन.आर.आई. स्टेट कमीशन और एन.आर.आई. सभा से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।


प्रशासनिक सुधार और एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने रविवार काे बताया कि एन.आर.आई. मामलों का विभाग द्वारा विदेशों में बसे पंजाबियों के जन्म प्रमाण पत्र, विभिन्न दस्तावेजों की प्रमाणिकता (काउंटरसाइन) और सत्यापन की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इनमें जन्म प्रमाणपत्र, नॉन-अवेलेबिलिटी बर्थ सर्टिफिकेट, जन्म की देरी से एंट्री, पुलिस क्लीयरेंस, मेडिकल सर्टिफिकेट, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह/तलाक प्रमाणपत्र, डिक्री, गोद लेने से संबंधित डीड, हलफनामा, फिंगरप्रिंट प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। एन.आर.आई. अपने घर से ही ई-सनद पोर्टल के माध्यम से इन दस्तावेजों के काउंटरसाइन और सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

MadhyaBharat 9 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.