Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीजापुर मुठभेड़ में बलिदानी दो जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
bijapur, Tribute paid, two martyred soldiers

बीजापुर । छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के जंगल में रविवार काे हुई मुठभेड़ में दो बलिदानों को 

श्रद्धांजलि दी गई और नए पुलिस लाइन में साेमवार काे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बीजापुर पहुंचे बलिदान जवानों के परिवारजनाें की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस अभियान में शामिल अन्य जवानों की स्थिति भी बहुत भावुक रही।
 

कल बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के जंगल में डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाइटर के संयुक्त बल के साथ हुई मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सलियाें काे ढेर कर दिया गया था। सुरक्षाबलों ने उनके पास से बड़ी मात्रा हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे। इस मुठभेड़ में दो जवान डीआरजी में पदस्थ नरेश कुमार ध्रुव (प्रधान आरक्षक) निवासी बलौदाबाजार, एसटीफ में पदस्थ वासित कुमार रावते (आरक्षक) निवासी बालोद बलिदान हो गए।

 
इस दाैरान छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी अरुण देव गौतम, डीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा , बस्तर आईजी सुंदरराज पी. , डीआईजी कमलोचन कश्यप, सहित सीआरपीएफ व पुलिस के अधिकारी एवं बीजापुर विधायक विक्रम शाह मांडवी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा के जिला अध्यक्ष घासी राम नाग ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।सभी ने गमगीन माहौल में अपने वीर साथियों को श्रद्धांजलि देते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
 
MadhyaBharat 10 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.