Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाकुंभ से लौट रही ट्रैवलर ट्रक से भिड़ी 7 मृत दो गंभीर
jabalpur, Traveller returning  Maha Kumbh , 7 dead, 2 critical

जबलपुर । महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गाड़ी मंगलवार सुबह ट्रक से सीधी जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों एक दूसरे में फंस गयीं, जिनमे दो लोग तरह से उसी में फंसे रह गए जिन्हें क्रेन मशीन की मदद से काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया, सभी घायलों और मृतकों को सिहोरा सिविल अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर घायलों को अस्पताल भेजा है। हादसे में सात लोग मृत बताये जा रहे हैं वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 

फोरलेन हाइवे 30 में सिहोरा थाना के ग्राम बरगी और मोहला के बीच नहर के पास सुबह सवा नौ बजे महाकुंभ से लौट रही ट्रैवलर गाड़ी ट्रक का नंबर एमपी 20 जेड एल 9105 वहीं ट्रेवलर क्रमांक एपी 29 डब्लू 1525 ट्रक से टकरा गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल जो वाहनों में फंसे रह गए थे जिन्हें क्रेन मशीन की मदद से बाहर निकाला गया है। सभी मृतकों के शव सिविल अस्पताल सिहोरा पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं । मौके पर ही एसडीएम, थाना प्रभारी सहित आला अधिकारियों ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजने के प्रयास में जुटे रहे।


➡️घण्टो लगा जाम
हादसे के बाद से फोरलेन पर लंबा जाम लगा जो देखते ही देखते डेढ़ किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई फिलहाल पुलिस ने यातायात को सुचारू करने वाहनों को निकलने की व्यवस्था की।

➡️हादसे के बाद कार भी पीछे से घुसी

सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की तरफ जा रहा था। ट्रक रॉन्ग साइड पर चल रहा था, ओवरटेक करने के दौरान ट्रैवलर टकरा गया। ट्रैवलर के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया।ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद सामने से आ रही है सफेद रंग की कार भी भिड़ गई। एयरबैग खुलने से सभी लोग सुरक्षित हैं। कार में सवार लोग हैदराबाद के रहने वाले हैं, जो कि प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल से अभी तक पुलिस ने 7 शव निकाल लिए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है गंभीर घायलो को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.