Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुकेश अंबानी ने पूरे परिवार के साथ संगम में लगाई पवित्र डुबकी
prayagra, Mukesh Ambani , entire family

प्रयागराज/नई दिल्ली । देश दिग्‍गज उद्योगपति और रिलयांस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) चेयरमैन मुकेश अंबानी मंगलवार को सपरिवार प्रयागराज में महाकुंभ मेले में अरैल घाट पहुंचे और त्रिवेणी तट पर संगम में पवित्र डुबकी लगाई। मुकेश अंबानी ने अपनी मां कोकिलाबेन अंबानी और परिवार के दूसरे अन्‍य सदस्यों, जिनमें उनके बेटे आकाश, बहू श्लोका और बेटे अनंत और राधिका के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।

मुकेश अबानी हेलिकॉप्टर से पहुंचे महाकुंभ मेला क्षेत्र दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ संगम में स्नान करने के लिए हेलिकॉप्टर से प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे। इसके बाद फिर वहां से सुरक्षा व्यवस्था के साथ अरैल घाट पहुंचे और वोट में बैठकर संगम तट पर अस्था की डुबकी लगाई। इससे पहले 27 जनवरी को मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ पहुंचे थे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी।

उल्‍लेखनीय है कि महाकुंभ 2025 इतिहास के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन गया है, जिसमें 11 फरवरी, 2025 तक 450 मिलियन (45 करोड़) से अधिक श्रद्धालु स्नान अनुष्ठानों में भाग ले चुके हैं। वहीं, महाकुंभ में वीवीआईपी का पवित्र स्नान जारी है। अब तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.