Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 4 बजे तक 68 फीसदी मतदान
raipur, 68% voting, urban body elections

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्‍न हुआ। प्रदेश में दोपहर 4 बजे तक 68 फीसदी मतदान हुआ है। अंतिम आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं।

राजधानी रायपुर और बिलासपुर में मतदान होने के आखिरी घंटे में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई है । बिलासपुर के लाला लाजपत राय स्कूल स्थित मतदान केंद्र में भी हाथापाई हुई है । कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर ईवीएम लूटने का आरोप लगाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मतदान के अंतिम समय में कांग्रेस समर्थकों ने पोलिंग बूथ के अंदर घुसकर वोट डलवाने के लिए ईवीएम छीनने की कोशिश की है। इमलीपारा के रघुराज सिंह स्टेडियम में भी दो पक्षों में लड़ाई हुई है । वहीं, तारबाहर क्षेत्र के घोड़ा दाना स्कूल में भी तनाव की स्थिति बनी रही। वार्ड क्रमांक 32 के मतदान केंद्र पर निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने मारपीट की है।

रायपुर के भगवती चरण शुक्ल वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी और कांग्रेस प्रत्याशी एजाज ढेबर समर्थकों के बीच मतदान के अंतिम समय हंगामा हुआ है। अमर गिदवानी का आरोप है कि मतदान खत्म होने के बाद एजाज ढेबर 40-50 कार्यकर्ताओं को लेकर अंदर घुस गए। इस मामले की शिकायत की गई है ।एजाज ढेबर का कहना है कि मैं पोलिंग बूथ पर पहुंचा था गिदवानी के 7 से 8 समर्थक पहले से ही अंदर मौजूद थे। मैंने इस बात का विरोध किया है । इसी बात को लेकर दोनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत में वार्ड नंबर 03 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक महिला को फर्जी मतदान करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसे कोतरा रोड थाने ले जाया गया है।

कोरबा के रवि शंकर शुक्ल नगर वार्ड में मतदान के दौरान विवाद हो गया। पोलिंग बूथ के अंदर जाने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.