Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोरबा में 108 एंबुलेंस के मैनेजर को बंधक बनाकर पीटा
  Korba,   108 ambulance ,hostage and beaten up

कोरबा  कोरबा में 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक का अपहरण कर बंधक बनाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई है । पीड़ित प्रिंस पांडे कोलकाता का रहने वाला है। वो यहां जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर की ओर से कोरबा में प्रबंधन देखते है। पीड़ित ने आज बताया कि बताया कि एंबुलेंस सेवा के दो  कर्मचारियों से विवाद हुआ था , जिसके बाद उन दोनों ने मिलकर उस पर हमला किया और मारपीट की, इतना ही नहीं मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इंजेक्शन देकर बेहोश भी कर दिया था।


पीड़ित प्रिंस ने बताया कि पिछले 9 महीने से वह कोरबा जिले में सेवाएं दे रहे हैं। कुछ दिन पहले एंबुलेंस चालक मोतीलाल यादव शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह बदतमीजी करने लगा। इस मामले की शिकायत रायपुर मुख्यालय में की गई। इसी तरह ईएमटी पद पर कार्यरत किरण चौहान की भी शिकायत की गई थी। दोनों को कुछ दिनों के लिए काम से रोकने का निर्देश आया।इसके बाद दोनों ने मंगलवार को  बात करने के बहाने प्रिंस को जिला अस्पताल चौकी के पास एक कमरे में बुलाया। वहां मोतीलाल ने पीछे से डंडे से हमला कर दिया, जिससे प्रिंस बेहोश हो गए। दोनों आरोपित  उन्हें एक निजी एंबुलेंस से कोरकोमा ले गए, जहां फिर से पिटाई की। उनका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। आधी रात को होश आने पर प्रिंस ने अपने दोस्त को लोकेशन शेयर कर मदद मांगी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू किया और उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया।

बताया जा रहा है कि प्रिंस ने आदतन शराबी चालक मोतीलाल यादव को निलंबित कर दिया था जिसके कारण वह नाराज था, इस कार्रवाई से किरण चौहान भी रुष्ट थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर ये वारदात की।

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

 

MadhyaBharat 12 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.