Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हाइवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत
raigarh, Hiva hits ,scooter rider

रायगढ़ । जिला मुख्यालय में बीती रात एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी । हादसे में स्कूटी सवार की माैके पर ही माैत हाे गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित हाईवा चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9:40 बजे  चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अम्बेडकर चौक में एक गिट्टी लोड  हाइवा क्रमांक सीजी 13 एआर 5750 के चालक ने स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीए 1773 में सवार मधूबनपारा निवासी बोधराम पटेल (59) साल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की हाइवा की रफ्तार इतनी अधिक थी की वह स्कूटी को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे मृतक का शरीर क्षत-विक्षत होकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की स्कूटी को ठोकर मारने ले बाद यदि हाईवा चालक अपने वाहन को रोक देता तों स्कूटी चालक की जान नहीं जाती और उसे बचाया जा सकता था। शहर में पिछले लंबे अरसे से नो एंट्री के समय भी बेखौफ भारी वाहन शहर के मध्य से होकर गुजरती रही हैं। शहर के कुछ लोगों के द्वारा बकायदा इसकी शिकायत भी की जा चुकी हैं, इसके बाद भी इस मामले में अब तलक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी जिसके परिणाम स्वरुप बीती रात सड़क हादसे में एक बेकसूर की जान चली गई।

बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपित हाइवा चालक काे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.