Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छह वर्ष के मासूम को तीन आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से काटा
raipur, six year old innocent , stray dogs

रायपुर ।  राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। शहर के हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्ते लोगों पर झपटते दिख जायेंगे। बावजूद इसके नगर निगम करवाई को लेकर उदासीन है। वहीं एक ताजा मामले में मंगलवार की देर शाम रायपुर के दलदल सिवनी के आर्मी चौक के पास छह वर्ष के मासूम बासु कश्यप को तीन आवारा कुत्तों ने 10 मिनट तक नोच-नोच कर काटा, जिसके चलते उसके सिर में बड़े जख्म के साथ शरीर में करीब 200 से अधिक छेद हुए हैं। बुरी तरह से घायल बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम काे बच्चे आर्मी चौक पर खेल रहे थे, तभी आवारों कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे। जिसे देखकर दूसरे बच्चे रोते हुए बच्चे के पिता के पास पहुंचे। शाम के वक्त अंधेरे में दौड़ते हुए बच्चे का पिता जब मौके पर पहुंचे तो हालत देख घबराये और परेशान हो गए । पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि बच्चा किधर है, क्योंकि कुत्ते लगातार बच्चे को नोच-नोचकर खा रहे थे। इस बीच उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गए। बच्चे का इलाज जारी है।

 
MadhyaBharat 19 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.