Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सपरिवार डिंडौरी पहुंचकर किया मतदान
mungeli,   Tokhan Sahu , casted his vote

मुंगेली । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज गुरुवार को मुंगेली के लोरमी विकासखंड में पंच-सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। इसी बीच लोरमी ब्लॉक के अपने पैतृक गांव डिंडौरी के बूथ क्रमांक 244 में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे और गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान किया। गुरुवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पहुंचने लगे और अपने मत का प्रयोग किया। वोटिंग को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाएं सुबह से ही वोट डालने पहुंची।

उल्‍लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 43 विकासखंडों में वोटिंग चल रही है। दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद के लिए, 3 हजार 774 सरपंच पद 899 जनपद सदस्यऔर 138 जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग हो रही है। छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 43 विकासखंडों में कुल 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 23 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा।

MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.