Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दुर्घटनावश बारूदी सुरंग में विस्फोट से सैनिक घायल
poonch,Soldier injured, landmine explosion

पुंछ । पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को दुर्घटनावश बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक सैनिक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में जंग लगा पुराना मोर्टार बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह मेंढर के कृष्णा घाटी सेक्टर के नांगी-ताकेरी इलाके में बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ, जब सेना के जवान गश्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गलती से बारूदी सुरंग पर पैर रखने से एक सैनिक घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछी होती हैं जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं और इससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों को आज दोपहर क्षेत्र में गश्त के दौरान सुरनकोट इलाके के फजलाबाद गांव में जंग लगा मोर्टार शेल मिला। इलाके की तुरंत घेराबंदी कर मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

MadhyaBharat 22 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.