Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कुंभ स्नान करने जा रहे छत्तीसगढ़ के चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को दो किलोमीटर तक घसीटा
anuppur,   four-wheeler , dragged a biker

अनूपपुर । शहडोल- अनूपपुर मार्ग पर रविवार तड़के छत्तीसगढ़ से प्रयागराज कुंभ स्नान करने जा रहे एक बेलगाम चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार के बंपर में फंसे एक युवक को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे युवक की माैत हो गई।

 


मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के अमलाई मोहाडे निवासी सुनील यादव के रूप में हुई। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। घर लौटते समय अमलाई तिराहे पर यू-टर्न लेते वक्त छत्तीसगढ़ से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन बंपर में फंसे युवक को करीब दो किलोमीटर अनूपपुर जिले से शहडोल जिले तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर शव रखकर जमकर विरोध जताया। यह दिल दहला देने वाली घटना अनूपपुर जिले के चाचाई थाना क्षेत्र के शहडोल मार्ग की हैं। घंटों चले इस विरोध के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा का कहना है कि एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर के बाद युवक की मौत के बाद कुछ लोग विरोध कर रहे थे, समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था। इस मामले पर अनूपपुर जिले की चचाई पुलिस कार्यवाही कर रही है।

 

 

 

MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.