Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके मंडी में कांपी धरती
shimla, Earthquake tremors , Himachal Pradesh

शिमला । हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। रविवार सुबह मंडी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिससे कुछ देर के लिए लोगों में भय का माहौल बन गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र मंडी जिले में 31.48 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.95 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर आए और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। इसका केंद्र मंडी में जमीन की सतह से 7 किलोमीटर नीचे रहा। हालांकि इसकी तीव्रता कम होने के कारण जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मंडी जिला से सटे इलाकों में भी झटके महसूस किए गए लेकिन कहीं भी किसी प्रकार की क्षति की रिपोर्ट नहीं मिली है।

हिमाचल के पहाड़ी जिलों में लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले इसी माह 2 फरवरी को मंडी से सटे कुल्लू जिला में 3.4 की तीव्रता का भूकम्प आया रहा। इसके अलावा शिमला, चम्बा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में भी कई बार हल्के भूकंप आ चुके हैं। हालांकि इन घटनाओं में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और यह जोन 4 व 5 के अंतर्गत आता है। यही कारण है कि यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

इतिहास में दर्ज है विनाशकारी भूकंप

हिमाचल प्रदेश में भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है। वर्ष 1905 में कांगड़ा और चंबा जिलों में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 10 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से अब तक कई छोटे-बड़े भूकंप यहां आ चुके हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.