Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
चैंपियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए भारतीय टीम को मिला 242 रनों का लक्ष्य
dubai, Champions Trophy, against Pakistan
दुबई । आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ग्रुप ए का यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ढेर हो गई। इससे भारतीय टीम को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य मिला है।

 

मुकाबले में पाकिस्तान टीम का पारी के नौवें ओवर में 41 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को आउट कर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। बाबर 26 गेंद में पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके। अगले ओवर में पाकिस्तान टीम को दूसरा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक रन आउट हो गए। इमाम 26 गेंद में 10 रन बना सके। इसके बाद सऊद शकील ने कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी को संभाला और आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोर को 150 रन तक ले गए। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। अक्षर ने रिजवान को क्लीन बोल्ड कर दिया। रिजवान ने 77 गेंदों में तीन चौके की मदद से 46 रन बनाए। पारी के 35वें ओवर में हार्दिक ने पाकिस्तान टीम को चौथा झटका दिया। उन्होंने सऊद शकील को पवेलियन भेजा। शकील ने 76 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन बनाए।
 
रवींद्र जडेजा ने पाकिस्तान का पांचवां विकेट झटका। उन्होंने तैयब ताहिर को क्लीन बोल्ड किया। तैयब चार रन बना सके। फिर 43वें ओवर में कुलदीप यादव ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए। कुलदीप ने पहले सलमान अली आगा और फिर शाहीन अफरीदी को चलता किया। सलमान आगा 19 रन बना सके, जबकि शाहीन खाता भी नहीं खोल सके। कुलदीप ने 222 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का एक और विकेट गिराया। नसीम शाह 14 रन बनाकर आउट हुए। 241 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का नौंवा विकेट गिरा। हारिस राऊफ रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर खुशदिल शाह के रूप में पाकिस्तान का अंतिम विकेट भी गिर गया। इस तरह पाकिस्तान की पारी 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई। खुशदिल शाह ने 38 रन बनाए।

 

भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादन ने 3 विकेट, हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा ने क्रमशा: 1-1 विकेट लिया।

 

MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.