Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सामाजिक सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परिवर्तन का महाकुंभ: एकनाथ शिंदे
mahakumbhnagar,Maha Kumbh ,Eknath Shinde

महाकुंभनगर । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को जय भवानी जय शिवाजी के जयकारों के बीच प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में सपरिवार पवित्र स्नान किया। उनके साथ महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्रियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी संगम में पवित्र स्नान किया। बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर मंत्री नंद गोपाल नंदी ने उनका स्वागत किया।

संगम स्नान के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह महाकुंभ सामाजिक सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परिवर्तन का महाकुंभ है। यह दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ है। यहां करोड़ोंं करोड़ लोग आये न कोई छोटा न कोई बड़ा है। प्रयागराज पवित्र स्थल है। यहां गंगा यमुना सरस्वती का संगम होता है। प्रयागराज का यह महाकुंभ 144 साल बाद आया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है। सब लोग आये हैं।
उन्होंने महाकुंभ में इतनी अच्छी व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि यहां पर सफाई से लेकर पीने का पानी और गाड़ियों की व्यवस्था कर रखी है। ऐसी व्यवस्था कोई नहीं कर सकता। अपने आप में रिकाॅर्ड है। महाकुंभ में आने का अनुभव अदभुत है।

MadhyaBharat 24 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.