Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर घटा
new delhi, Pollution level ,capital Delhi

नई दिल्ली । राजधानी में प्रदूषण का स्तर घट गया है। सोमवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया। इसको देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली -एनसीआर में लागू ग्रेडेड रिस्पोंस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चरण दो की पाबंदियां हटा ली हैं। इसके तहत अब डीजल जनरेटर चलाए जा सकेंगे, वहीं निजी गाड़ियों के लिए पार्किंग फीस भी कम हो सकेगी। हालांकि राजधानी में ग्रैप- एक की पाबंदियां लागू रहेंगी। सोमवार को सीएक्यूएम की उपसमिति ने आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। एक्यूआई में आई गिरावट और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर ग्रैप-2 की पाबंदियां हटाने का फैसला लिया गया है।

 

ग्रैप-2 की पाबंदियां हटने इन्हें मिलेगी राहत 

 

कोयले और जलाऊ लकड़ी पर प्रतिबंध: रेस्तरां और होटलों में तंदूर सहित कोयले और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर प्रतिबंध था।

डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध: आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, डीजल जनरेटर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था

निर्माण और विध्वंस पर प्रतिबंध: निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसमें राजमार्ग, फ्लाईओवर और पाइपलाइन जैसी सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल थे।

यंत्रीकृत सफाई: सड़कों की सफाई यंत्रीकृत तरीके से की जाती है पानी का छिड़काव: सड़कों पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जाता था।

एंटी-स्मॉग गन: एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जाता है राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग सर्दियों के दौरान ग्रैप प्रतिबंध लागू करता है।

 

उल्लेखनीय है कि ग्रैप की प्रतिबंध वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर आधारित हैं। ग्रैप चरण एक : खराब वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 201-300)

चरण-दो: बहुत खराब वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 301-400) चरण- तीन : गंभीर वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 401-450) स्टेज IV: गंभीर प्लस वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 450 से ऊपर) ।

 

MadhyaBharat 24 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.