Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एनआईए ने छत्तीसगढ़ के मानपुर और औंधी में की छापेमारी
raipur, NIA conducted raids , Chhattisgarh

रायपुर । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सल प्रभावित अंबागढ़-चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में कई लोगों के घर छापा मारा है। मोहला मानपुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने इस छापे की पुष्टि की और बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं दी गई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ठीक पहले औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में भाजपा नेता बिरजू तारम की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। छापे की कार्रवाई इसी संबंध में की गई है।

सोमवार की सुबह एनआईए की टीम मानपुर स्थित दो जगहों पर पहुंची और कार्रवाई की। मानपुर नगर में दो जगह तथा औधी थाना क्षेत्र में चार जगहों पर एनआईए ने दस्तक दी। एनआईए की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के मुताबिक एनआईए की अलग-अलग टीमों ने मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित दो शासकीय शिक्षकों के घर पर कार्रवाई की। इनके घर पर आवश्यक जांच पड़ताल व पूछताछ की गई। इसी तरह औधी थाना क्षेत्र के ग्राम सरखेड़ा में एक नेता और तीन अन्य लोगों के घर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल अथवा अन्य सामान की जब्ती भी की गई है। हालांकि एनआईए की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

MadhyaBharat 24 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.