Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
तेईस लाख के इनामी चार नक्सली सहित नौ ने किया सरेंडर
bijapur,   Naxalites carrying , surrendered

बीजापुर । जिले में 23 लाख रुपये के इनामी चार नक्सली सहित नाै नक्सलियाें ने मंगलवार काे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बीजापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी और पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के समक्ष सरेंडर कर दिया।

 

सरेंडर करने वाले नक्सलियाें में पीएलजीए बटालियन क्षेत्र में सक्रिय आठ लाख रुपये के इनामी पार्टी सदस्य, एओबी डिवीजन में सक्रिय पांच लाख के इनामी एसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी एवं दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के पांच लाख रुपये के इनामी दो एसीएम कैडर के नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियाें को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 हजार रुपये नगद राशि प्रदान की गई।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियाें में वर्ष 2015 से सक्रिय लक्ष्मी माड़वी ऊर्फ खुटो (18),  निवासी तिम्मापुर कर्कनपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, ,वर्ष 2013 से सक्रिय पुल्ली ईरपा ऊर्फ तारा ( 20), निवासी बेलमनेण्ड्रा पुजारीपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम शामिल है। इन्हीं के साथ वर्ष 2011 से सक्रिय भीमे मड़कम (24 वर्ष), निवासी मण्डीमरका वेंगुरपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, इनाम 5 लाख, वर्ष 2008 से सक्रिय रमेश कारम (24 ) निवासी एड़समेटा कारममीडीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, इनाम 5 लाख ने भी सरेंडर किया है। 
 
इसके अलावा सरेंडर करने वालों में सिंगा माड़वी ( 19) निवासी पेददा धमावरम पटेलपारा थाना पामेड़ , रामलू भण्डारी ऊर्फ रामू (27) निवासी मारूड़बाका भटटीपार, देवा मड़कम ऊर्फ मधु ( 32) निवासी पेद्दाधरमावरम पटेलपारा थाना पामेड़, रामा पूनेम ऊर्फ टक्का ( 30) निवासी चिन्नागेलुर नदीपारा थाना तर्रेम, हुंगा माड़वी ऊर्फ कटटी (19 ) निवासी धरमावरम पटेलपारा थाना पामेड़, जिला बीजापुर शामिल हैं।
 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में माओवादी कैडर के छोटे-बड़े 189 नक्सलियाें ने सरेंडर किया था, जबकि 58 नक्सलियाें के मारे जाने के 503 नक्सलियों के गिरफ्तार होने से नक्सली संगठन कमजोर होते जा रहे हैं। वहीं वर्ष 2025 में अब तक 40 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जबकि 101 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 56 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं।

 

 

MadhyaBharat 25 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.