Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पंजाब विधानसभा में दिल्ली की सरकार के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित
chandigarh, Punjab Assembly, Delhi government

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान मंगलवार को दिल्ली में हाल ही में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया है। पंजाब सरकार का आरोप है कि दिल्ली में बनी भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने पदभार ग्रहण करते ही अपने कार्यालयाें में लगे संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा शहीद भगत सिंह की तस्वीरों को उतार दिया।


पंजाब के संसदीय कार्यमंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार काे इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के

मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियाें के कार्यालयाें में लगे बाबा साहब और शहीद भगत सिंह की तस्वीराें काे उतारना भाजपा की दलितों व शहीदों के प्रति सोच को दर्शाता है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा की आलोचना करते हुए इस प्रस्ताव को सैकेंड किया। इसके बाद विधायक डॉ. सुखविंद्र सिंह, नक्षत्र पाल सिंह ने इस प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग लिया और अपना समर्थन दिया। सदन में जिस समय यह प्रस्ताव पेश किया गया, उस समय अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन में मौजूद नहीं थे।

 

कांग्रेस नेता व सदन में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी की सरकार के इस प्रस्ताव का समर्थन किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी विधानसभा में पारित करने की मांग की। इस पर संसदीय कार्यमंत्री अमन अरोड़ा ने राहुल गांधी के मनमोहन कैबिनेट के फैसलों संबंधी कागजाें काे फाडऩे की घटना पर माफी मंगवाएं तो पंजाब सरकार इस संबंध में प्रस्ताव पारित करके भेज देगी। अमन अरोड़ा के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद पंजाब विधानसभा में दिल्ली की भाजपा सरकार के विरुद्ध सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा गया कि बाबा साहब अंबेडकर तथा शहीद भगत सिंह की तस्वीरों को दफ्तर से हटाना गलत है। इस संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित करके भारत के राष्ट्रपति को भेजा जाएगा और यह सुनिश्वित करने की मांग की जाएगी कि शहीदों को उचित मान सम्मान दिलवाना यकीनी बनाया जाए।

MadhyaBharat 25 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.