Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खनौरी में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी
chandigarh, Farmer leader Dallewal,  strike in Khanauri

चंडीगढ़ । पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार को उनका अनशन 93वें दिन में प्रवेश कर गया। मंगलवार रात डल्लेवाल का बीपी अचानक बढ़ गया। मौजूद डाक्टरों ने उपचार शुरू किया।
आज सुबह डल्लेवाल का बीपी तो सामान्य हो गया पर उन्हें तेज बुखार हो गया है। डाक्टरों ने बताया कि डल्लेवाल को इस समय 103 डिग्री बुखार है। रात को उनका बीपी 176 तक पहुंच गया था। उसे नियंत्रित कर लिया गया है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि कल उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने लोगों और किसानों से अपील की थी कि वे बड़ी संख्या में खनौरी बॉर्डर पर पहुंचें ताकि इस आंदोलन को मजबूत किया जा सके।

MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.