Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शराब घोटाले मामले पर ईडी की कार्रवाई साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
raipur, ED

रायपुर । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई चल रही है। मामले की जांच लगातार चल रही है। यह आम जनता के सामने हैं। वहीं ईडी ने जांच के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी की है। पूछताछ में जो तथ्य और साक्ष्य मिल रहे हैं, उसके आधार पर जांच की कार्रवाई आगे बढ़ रही है। ईडी जांच में जो तथ्य पाए होंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है, पर कांग्रेस इस मामले में अनावश्यक रूप से राजनीति कर रही है। किसी जांच एजेंसी को जांच करने से आप कैसे रोक सकते हैं? इस पर आपत्ति करना दुर्भाग्यजनक है।

ये बातें आज बुधवार काे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कही है। उन्होंने रायपुर निवास में पत्रकारों से कहा कि, ईडी ने अब तक जो गिरफ्तारी की है, किसी को जमानत नहीं मिली है। इसका मतलब ईडी ने जो कार्रवाई की है, वह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की है। ईडी की करवाई पर प्रश्न चिन्ह उठाना सही नहीं है।

साव ने कहा कि, कांग्रेस राजनीतिक बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्हें ईडी को बताना चाहिए कि, सुकमा और कोंटा में जो कांग्रेस कार्यालय बना है, वह कैसे बने हैं। यह जानकारी ईडी मांग रही है। आज समाचार पत्रों में भी यह प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। ईडी को इस मामले में जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने शराब घोटाला किया है, ये जगजाहिर है।

अनुपूरक बजट पर साव ने कहा कि, कल तीसरा अनुपूरक बजट पारित किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विस्तार से बजट के तथ्यों को बताया। किस प्रकार से कांग्रेस सरकार में गड्ढे हुए थे, अब वित्तीय अव्यवस्था को दूर करने के लिए सरकार को प्रयत्न करने पड़ रहे हैं। वहीं सीजीएमएससी घोटाले पर कहा कि, मामले की जांच चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, चाहे विद्युत मंडल के पैसे की बात हो, अधिक ब्याज दर पर कर्ज लेने की बात हो, यह सब अव्यवस्थाएं कांग्रेस की सरकार में हुई है। अलग मद के पैसे को अलग मद पर खर्च किया गया। अब सरकार को व्यवस्था करनी पड़ रही है। कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ को कर्ज में लाद कर चले गए हैं।

साव कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने नगरीय निकाय में सत्ता का दुरुपयोग कर अप्रत्यक्ष तरीके से अध्यक्ष और महापौर का चुनाव कराया था। आज नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव परिणाम सबके सामने हैं। इससे स्पष्ट है कि जनता ने 13 महीने की सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। और इतना ऐतिहासिक बहुमत के बाद भी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस को आत्मावलोकन करना चाहिए कि इतनी बुरी हार इनकी क्यों हो रही है।

दीपक बैज के हार की जिम्मेदारी सभी को लेनी चाहिए वाले बयान पर साव ने कहा कि, कांग्रेस में एक दूसरे को निपटाने की राजनीति चल रही है। इसी वजह से कांग्रेस डूबती हुई नाव की तरह होती जा रही है। इनके झगड़े को छत्तीसगढ़ की जनता ने पांच साल भोगा है। अब इस झगड़े का खामियाजा खुद भोगेंगे।

 

MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.