Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना की स्थिति बहुत खराब : भूपेश
raipur,   Jal Jeevan Mission , Bhupesh

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन आज गुरुवार काे जल जीवन मिशन योजना में गड़बड़ी को लेकर सदन में सत्ता पक्ष व विपक्ष में तीखी नोंक झोंक हुई। विपक्ष ने विभागीय मंत्री से सवाल किए, लेकिन मंत्री के पास संतोषजनक जवाब नहीं था। इस पर विपक्षी विधायकों ने सदन से बर्ह‍िगमन किया।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा क‍ि “सच्चाई यह है कि पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना की स्थिति बहुत खराब है। नल जल विभाग में कोई काम नहीं हो रहा है। एक ही विभाग से विधायकों को तीन-तीन बार सवाल पूछने पड़ रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक भी असंतुष्ट हैं, तो समझ जाइए कि विभाग की स्थिति क्या होगी? भूपेश ने मंत्री की तैयारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा क‍ि “मंत्री बिना तैयारी के ही सदन में आ रहे हैं, जो जनता के प्रति उनकी लापरवाही को दर्शाता है।


बघेल ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि “लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ईडी की कार्रवाई हो रही है। ईडी और आईटी का काम अब कांग्रेस को बदनाम करने का रह गया है। अगर हिम्मत है तो दिल्ली में बने भाजपा कार्यालय का हिसाब लिया जाए। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे और एकात्म परिसर कार्यालय का भी हिसाब लिया जाए।

 
MadhyaBharat 27 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.