Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सामाजिक न्याय विभाग का बाबू 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया
jhabua, Babu of Social Justice Department ,taking bribe

झाबुआ । जिले के समीपवर्ती अलीराजपुर में भ्रष्टाचार के विरूद्ध इंदौर लोकायुक्त द्वारा की गई ट्रेप कार्यवाही में उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं निशक्त विभाग, अलीराजपुर कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को वेतनमान एरियर की लंबित राशि का भुगतान करने की एवज में ₹ 45 हजार की रिश्वत लेते हुए गुरूवार को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

 

जानकारी के अनुसार सामाजिक न्याय विभाग में पदस्थ बाबू द्वारा आवेदक से छठे वेतनमान एरियर की स्वीकृत राशि के भुगतान के बदले ₹ 45 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई थी, और ट्रैपदल द्वारा गुरुवार को की गई कार्यवाही में उक्त बाबू को आवेदक से ₹ 45 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड लिया गया। डीएसपी, लोकायुक्त इंदौर के अनुसार आरोपित विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई । 

 

उक्त कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी लोकायुक्त इंदौर दिनेश पटेल ने हिंदुस्थान समाचार को बताया कि आवेदक अभिनव दाण्डेकर पुत्र हेमंत दाण्डेकर उम्र 34 वर्ष ग्राम भीलाला फलिया, ग्राम पंचायत कालियाबाव भावरा जिला अलीराजपुर का निवासी होकर चन्द्रशेखर आजाद आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केन्द्र भावरा जिला अलीराजपुर में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत है, और आवेदक के पिता चन्द्रशेखर आजाद आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केन्द्र भावरा जिला अलीराजपुर में वार्डन के पद पर पदस्थ थे जो वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हो गए थे, और 24 मई 2022 को उनकी मृत्यु हो गई।

 

आवेदक के पिता के छठे वेतनमान एरियर राशि लगभग ₹9,36,554 स्वीकृत होकर जिला कार्यालय में भुगतान केे लिए लंबित है, किंतु जिला कार्यालय में पदस्थ बाबू अलताफ खान पुत्र नन्नू खान उम्र 33 वर्ष पद सहायक ग्रेड-3 कार्यालय- उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं निशक्त विभाग, (जिला पंचायत भवन परिसर) जिला अलीराजपुर द्वारा आवेदक से उसके पिता के छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान किए जाने के एवज में 5 प्रतिशत राशि के हिसाब से ₹ 45 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर, राजेश सहाय को की गई थी।

 

उक्त शिकायत सत्यापन में सही पाए जाने पर ट्रैपदल (निरीक्षक, आनंद चौहान, निरीक्षक राहुल गजभिये, आरक्षकगण विजय कुमार, कमलेश परिहार, चेतन सिंह परिहार, रामेश्वर निंगवाल, कमलेश तिवारी एवं कृष्णा अहिरवार) द्वारा आरोपी को गुरूवार 27 फरवरी 2025 को आवेदक से ₹ 45 हजार रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड लिया गया। आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

MadhyaBharat 27 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.