Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राहुल गांधी ने की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में रिक्त पदों को भरने की मांग
new delhi, Rahul Gandhi , Caste Commission

नई दिल्ली । कांग्रेस ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में रिक्त पदों को लम्बे समय से नहीं भरने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। पार्टी सांसद एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार से इन दोनों पदों को जल्द से जल्द भरे जाने की मांग की है।

राहुल गांधी ने इस मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया एक्स पर आज कहा कि दलितों के अधिकारों की रक्षा करने वाले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को जानबूझकर उपेक्षित कर दिया गया है- इसके दो अहम पद पिछले एक साल से ख़ाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इसे कमज़ोर करना दलितों के संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों पर सीधा हमला है। अगर पूर्ण सदस्यीय आयोग नहीं रहेगा तो सरकार में दलितों की आवाज़ कौन सुनेगा? उनकी शिकायतों पर कार्रवाई कौन करेगा?

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की कि जल्द से जल्द आयोग के सभी पद भरे जाएं ताकि आयोग दलितों के हकों और अधिकारों की रक्षा करने की अपनी ज़िम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा सके।

उधर, दलित, ओबीसी, मॉइनॉरिटीज़ एवं आदिवासी परिसंघ (डोमा परिसंघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. उदित राज ने राहुल गांधी की इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग संवैधानिक संस्था है और देश के दलितों को न्याय प्राप्त करने का एक बड़ा सहारा है। भले ही आयोग से कोई ज़्यादा राहत नहीं मिलती लेकिन लोगों का इसमें विश्वास है। पिछले करीब एक वर्ष से आयोग में उपाध्यक्ष और सदस्य के पद खाली हैं । इससे पहले वाले कार्यकाल में भी आयोग में एक पद खाली रहा है।

डॉ उदित राज ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि आयोग बड़ी संख्या में शिकायतें कार्यवाही किए जाने का बाट जोह रही हैं। उन्होंने कहा कि आयोग को यह जानाकारी सावर्जनिक करना चाहिए कि उसके पास कितनी शिकायतें अभी तक लंबित हैं और कितनी शिकायतों पर कार्यवाही हो चुकी है।

 

MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.