Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
रुद्राक्ष महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
sehore,  wave of faith,Rudraksh Mahotsav
सीहोर । मध्य प्रदेश के जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वधाम पर जारी सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर भव्य शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। दोपहर एक बजे से चार बजे तक पंडाल में ऐसा माहौल था कि हर कोई सबकुछ भूलकर बस कथा में रमा नजर आया। इस शिवजी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते दिखे। ओ भोला सब दुख काटो म्हारा...शिव शंकर जपूं तेरी माला... भोला सब दुख काटो म्हारा भजन पर हर कोई शिव की स्तुति में खोता नजर आया। लुटा दिया भंडार काशी वाले ने...कर दिया मालामाल काशी वाले ने...भजन पर हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देने लगे।


12 ज्योर्तिलिंग के मध्य में बने 75 एकड़ के भव्य कुबेरेश्वधाम में चार दिन से चल रही शिव महापुराण कथा में भक्ति का समुंद्र लहरा रहा है। कितने ही ऐसे परिवार रोज पहुंच रहे हैं, जिनके शिव की भक्ति करने बाद जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। वे चिट्ठी के जरिए अपने दुखों को हरे जाने की कहानी बताते हैं। कैसे एक लोटा जल शिवजी को चढ़ाया और उनकी दुनिया ही बदल गई। ऐसे श्रद्धालुओं को पं. प्रदीप मिश्रा मंच पर बुलाकर उनको बेल पत्र भी देते हैं।


शिव महापुराण कथा सुनाते हुए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सच्चा इंसान वही है जो किसी और के दर्द और तकलीफ को समझे, तस्वीर और तकलीफ में अंतर है। तस्वीर में साथ खड़े होने वाले तकलीफ में साथ नहीं खड़े होते है। दर्द, विपत्ति और तकलीफ में तो भगवान शिव ही आपके साथ खड़ा होगा। शिव का द्वार ही ऐसा ही जहां आपकी तकलीफ का समाधान होगा। इसलिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु उन्नति, प्रगति और कुबेर का आर्शीवाद लेने वाले ही कुबेरेश्वरधाम पर आते है।


शुक्रवार को मुंबई से आए उमेश कुमार शाह ने बताया कि वह अपनी पीड़ा लेकर ट्रेन से आई थी और बाबा ने उनकी पीड़ा का हरण किया है, अब में रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने के लिए फ्लाइट से आई हूं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने उनका पत्र पढ़कर सुनाते हुए कहा कि मुंबई से आए परिवार की राशि बैंक में अटक गई थी, सीए ने बताया कि अटकी हुई राशि का करीब 20 प्रतिशत कटकर मिलेगा। अपने दुख को लेकर वह बाबा के धाम पर आई और मात्र कुछ दिनों में परेशानी दूर हो गई। वहीं एक पत्र में एक श्रद्धालु रेखा सौलंकी उत्तरप्रदेश के बुलंद शहर से आए है उनके पुत्र को किडनी थी, लेकिन एक लोटा जल शिव को समर्पित करने के बाद उनका बच्चा स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। अनेक ऐसे भक्त है जिन्होंने भरोसे से शिव की भक्ति की और उनकी तकलीफ का निदान हुआ है।


आस्था का केन्द्र है कुबेरेश्वरधाम
यहां पर आने वाले ऐसे भक्त है जो भगवान शिव की भक्ति के बाद अपने जीवन में सत्य मार्ग पर चलने लगे है। अनेक पत्र ऐसे आते है जिनको समिति के सेवादर लेते है जिसमें एक महिला ने बताया कि बेटी को 2015 में बुखार आया। उसकी आवाज चली गई। भारत के अनेक अस्पतालों और अन्य वेदों के अलावा सभी जगह दिखाया लेकिन आवाज नहीं आई। में थक गई दवाई खिलाते खिलाते। किसी के कहने पर मैंने आपकी कथा सुननी शुरू की। आपके बताए अनुसार किया। शंकर के मंदिर ले जाती। एक लोटा जल चढ़ाती। बेटी को सोमवार को व्रत कराती। मंदिर में झाडू-पोंछा लगाती। एक लोटा जल चढ़ाती, रुद्राक्ष का पानी पिलाती। जो कहीं नहीं हुआ वो 2025 में बाबा ने मेरी सुन ली। आज मेरी बेटी की आवाज अच्छे से आ गई है। मेरे बाबा की कृपा से मेरी बेटी की आवाज आ गई। इस तरह के अनेक श्रद्धालु आस्था के केन्द्र कुबेरेश्वरधाम पर आ रहे है। यहां पर अनेक श्रद्धालु कथा सुनने के स्थान पर सेवा के रूप में भोजन प्रसादी का वितरण करने के साथ झाडू, झूठे बर्तन धोने में आस्था और उत्साह के साथ लगे हुए है।


इन श्रद्धालुओं को शिव पुराण कथा का मर्म और आज के हालात पर मार्गदर्शन देते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि व्यक्ति का पेट भरने की जिम्मेदारी परमात्मा की होती है लेकिन पेटी भरने की जिम्मेदारी परमात्मा की नहीं होती है। भगवान ने पेट देकर भेजा है इसलिए उसे भरना उसकी जिम्मेदारी है। परिवार दिया है इसलिए उसका पालन पोषण करना भी उसकी जिम्मेदारी है। रिश्ते नाते दिए हैं तो उनका निर्वहन करना भी उसकी जिम्मेदारी है। भगवान ने पेटी नहीं दी थी तो उसे भरना भगवान की जिम्मेदारी नहीं है। व्यक्ति जब पेटी को भरने के चक्कर में लगता है तो वह पेट को भूल जाता है और पेटी को भरते-भरते शरीर व्यर्थ हो जाता है।


तीन डोम और दो दर्जन टेंट फुल, किया जाएगा विस्तार
यहां पर आने वाले श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ महोत्सव में शामिल हो रहे है। समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं में विस्तार किया जा रहा है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा नहीं होगी। शुक्रवार को कथा के दौरान भगवान गणेश आदि का प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

 

MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.