Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
माधव टाइगर रिजर्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोड़े दो बाघ
shivpuri,Chief Minister, Madhav Tiger Reserve

शिवपुरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आए और उन्होंने माधव नेशनल पार्क में दो टाइगर छोड़े । साथ ही माधव टाइगर रिजर्व की घोषणा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर,भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव मौजूद रहे ।

 

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर एक्‍स पर लिखा कि ''प्रकृति की गोद में बसे शिवपुरी की 'जंगल बुक' में आज एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। श्रद्धेय माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर माधव नेशनल पार्क, शिवपुरी में 'माधव टाइगर रिजर्व' के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता कर एक बाघिन को उसके 'नये आवास' में छोड़ा।  चंबल की धरती पर दुर्लभ वन्यजीवों का कुनबा बढ़ रहा है। इसकी खूबसूरत वादियां पक्षियों के कलरव से गूंजती है; चंबल नदी में घड़ियाल, मगरमच्छ और डॉल्फिन; जंगल में चीते, बाघ और तेंदुए चंबल के आंगन को और भी अप्रतिम बना रहे हैं। चंबल का जैव विविधता से भरपूर संसार दुनिया के लिए मध्यप्रदेश में पर्यटन के दरवाजे खोल रहा है।

हम भी जैव-विविधता के संरक्षण हेतु संकल्पित हैं और अपने प्रयासों से वन्यजीव पर्यटन को एक नया आयाम देने व प्रदेश की धरा को विभिन्न प्राणियों का सुंदर एवं सुरक्षित आंगन बनाने की दिशा में कार्यरत हैं। सभी प्रदेशवासियों को इस सौगात के लिए पुनः बधाई।

 

ज्ञात हो कि आज दोपहर बाद शिवपुरी पहुंचे थे, जिसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके द्वारा माधव टाइगर रिजर्व में दो बाघ छोड़े गए। 

 

MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.